फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सड़क किनारे अधजले शव से हड़कंप, हत्या कर बोरे में फेंका शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी है पुलिस

Tue, 23 Sep 2025 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मथुरापुर गांव में सड़क किनारे एक बोरे के अंदर युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने हत्या कर शव को जलाकर फेंकने की आशंका जताई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा बोरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में एक बोरे के अंदर युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

यह मामला तब सामने आया जब राहगीरों ने सड़क किनारे बोरे के पास कुत्तों के एक झुंड को देखा। संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोलकर देखा, तो उसमें एक युवक का बुरी तरह जला हुआ शव मिला।

विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए हैं साक्ष्य
ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया और फिर बोरे में भरकर फेंका गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें