फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सफारी: पूंछ कटने के बाद अब जिंदगी की जंग लड़ रही शेरनी राधिका, खाना छोड़ा...हालत बेहद नाजुक

Thu, 27 Aug 2026 12:47 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा

सार

Etawah News: इटावा सफारी पार्क में शेरनी राधिका की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। आपसी संघर्ष में घायल होने के बाद पूंछ का हिस्सा अलग किए जाने के दर्द से जूझ रही राधिका ने अब ठोस आहार लेना पूरी तरह बंद कर दिया है।
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क में शेरनी राधिका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्याप्त पोषण न मिलने से वह लगातार कमजोर होती जा रही है। वन्यजीव चिकित्सकों और कीपरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। सफारी प्रशासन की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, बीती 9 जुलाई को सफारी में ही एक अन्य शेरनी ने राधिका पर हमला कर दिया था। हमले में उसकी पूंछ बुरी तरह घायल हो गई थी। संक्रमण और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों की सलाह पर ऑपरेशन कर पूंछ के क्षतिग्रस्त हिस्से को अलग करना पड़ा था।

 

विज्ञापन
Trending Videos

मीट खाना छोड़ा, केवल पानी और चिकन सूप ले रही

घटना के बाद से राधिका शारीरिक कमजोरी और सदमे से जूझ रही है। अधिकारियों के अनुसार उसने अपना प्राकृतिक भोजन यानी मीट खाना बंद कर दिया है। वह बेहद कम मात्रा में केवल पानी और थोड़ा चिकन सूप ले रही है। पर्याप्त पोषण नहीं मिलने के कारण उसकी कमजोरी लगातार बढ़ रही है।

सफारी के वन्यजीव चिकित्सक विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उसे लगातार दवाएं और उपचार दे रहे हैं। कीपरों और चिकित्सकों की टीम चौबीसों घंटे उसकी निगरानी कर रही है। हालांकि, अब तक उसके स्वास्थ्य में कोई सकारात्मक बदलाव नजर नहीं आया है।
विज्ञापन

अन्य वन्यजीवों की भी नियमित जांच

सफारी प्रबंधन ने बताया कि पार्क में मौजूद अन्य वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। शेर, तेंदुआ, भालू और हिरण समेत अन्य वन्यजीवों की वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें