ग्रामीण शव को लेकर करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत के मुख्य गांव खेरावर पहुंचे और ग्राम प्रधान के घर के दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में जल्द श्मशान घाट बनवाने की मांग की।
शव लेकर प्रधान के घर पहुंचे ग्रामीण
अंतिम संस्कार में आ रही परेशानी से नाराज ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में शव लेकर करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम खेरावर पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम प्रधान सावित्री देवी के घर के दरवाजे पर शव रख दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
श्मशान घाट बनवाने की मांग
ग्रामीणों ने मांग की कि व्यौना रियासत में जल्द से जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराया जाए और वहां तक पहुंचने के लिए रास्ते की भी उचित व्यवस्था की जाए। उनका कहना था कि भविष्य में किसी की मृत्यु होने पर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए इस तरह परेशान न होना पड़े।