इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में महेवा चौकी क्षेत्र के बहेड़ा ओवरब्रिज के पार नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां, बेटी व भतीजे की मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि जांच में पता चला है कि सोनी (40) निवासी गांव अमावता कोतवाली अजीतमल, जनपद औरैया की बेटी बेटू (2) की तबियत खराब चल रही थी।
रविवार सुबह सोनी अपने भतीजे कवींद्र (24) के साथ बेटी को दिखाने इटावा के एक डॉक्टर के यहां गई थीं। दोपहर में सोनी, कवींद्र और बेटू बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में बहेड़ा ओवरब्रिज के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।