फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Road Accident: ट्रक में पीछे से घुसी मिनी बस, चालक की मौत और 22 श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 18 Feb 2025 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बहेड़ा ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक मिनी बस पीछे से ट्रक में जा घुसी, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं, 22 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
Etawah Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर महेवा में बहेड़ा ओवरब्रिज पर एक ट्रक में पीछे से बस जा टकराई। बस दिल्ली से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी।हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 22 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर बकेवर थाना पुलिस एनएचएआई की मोबाइल टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

टीम ने घायलों को उपचार के लिए पहले महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, जहां चिकित्सकों ने घायल बस चालक अरुण को मृत घोषित कर दिया। तीन घायल श्रद्धालुओं राहुल, निशांत व शारदा देवी की हालत चिंताजनक होने के चलते जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
बस में घायल सभी सवारियां दिल्ली हरियाणा क्षेत्र से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रही थी। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया एक्सीडेंट रात्रि करीब एक  के आसपास हुआ है। हादसे में चालक की मौत हो गई है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें