फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केपीएल के लिए केसीए चेयरमैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया आमंत्रण

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ को बैट देते केसीए चेयरमैन डा. संजय कपूर। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। इसके लिए सोमवार को केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने लखनऊ में मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। इस पर सीएम ने आयोजन में शामिल होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


केसीए चेयरमैन ने सोमवार को लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित सीएम कार्यालय में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जहां उन्होंने शाल, तुलसी की माला व केपीएल का स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद दो मार्च से ग्रीनपार्क में होने जा रही कानपुर प्रीमियर लीग की जानकारी दी। केपीएल का बैट-बॉल देकर टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। इस पर सीएम ने दस दिवसीय टूर्नामेंट में किसी भी दिन शामिल होने का आश्वासन दिया।

प्रतिदिन 3000 बच्चे देखेंगे मैच
लीग के दौरान प्रतिदिन 3000 बच्चे मैच का आनंद उठाएंगे। केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पहला मैच दोपहर 2:30 बजे से होगा। इसमें प्रतिदिन विभिन्न विद्यालयों के लगभग 3000 बच्चों को निःशुल्क मैच दिखाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री पं. कृष्ण कुमार दुबे और ब्रजवीर सिंह को स्कूलों से समन्वय बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें