फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाशिवरात्रि पर हर 15 मिनट में प्रयागराज जाएंगी ट्रेनें, तीन दिन में चलेंगी 300 से ज्यादा

Thu, 20 Feb 2025 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान 26 फरवरी को है। 25 व 27 फरवरी के लिए भी ट्रेनों की विशेष तैयारी की गई।
विज्ञापन
स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर होने वाले अंतिम अमृत स्नान के लिए रेलवे सेंट्रल स्टेशन से प्रयागराज के लिए तीन दिन में तीन सौ से ज्यादा ट्रेनें चलवाएगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह और एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन पर 25, 26, 27 फरवरी को पर्याप्त इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान 26 फरवरी को होगा। इससे पहले व बाद में सेंट्रल स्टेशन से लाखों यात्री प्रयागराज के लिए सफर करेंगे। डिप्टी सीटीएम के मुताबिक यात्रियों को स्टेशन से औसतन हर 15 मिनट में प्रयागराज के लिए ट्रेन मिलेगी। मेमू के दस रैक पहले से मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त दस और मंगाए जाएंगे। वाशिंग लाइन पर ट्रेन चालक दल के सदस्यों के साथ तैयार खड़ी रहेगी। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर तत्काल एक के बाद एक मेमू रवाना की जाएगी। जीएमसी (गोविंदपुरी) और न्यू लोको वर्कशॉप में भी रिजर्व कोच खड़े किए जाएंगे।

 

स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आधे घंटे से 45 मिनट तक स्टेशन पर रुकेगी स्पेशल ट्रेनें
डिप्टी सीटीएम के मुताबिक प्रयागराज से आने और जाने वाली स्पेशल गाड़ियों को सेंट्रल पर आधा घंटे से लेकर 45 मिनट तक ठहराव दिया गया है। इससे गाड़ियों में बैठने व उतरने के लिए यात्री परेशान न हों। गाड़ी के प्लेटफॉर्म पर खड़े होने पर आराम से चढ़ें य उतरें। ट्रेन के डिब्बे के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मी व रेलवे स्टाफ तैनात रहेगा जो यात्रियों की मदद करेगा। प्लेटफॉर्म बदने की सूचना कम से आधा घंटे पहले दी जाएगी।

 
विज्ञापन

स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सिविल पुलिस की लेंगे मदद
डिप्टी सीटीएम ने बताया सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान पर्याप्त संख्या में तैनात हैं। महाशिवरात्रि पर भीड़ बढ़ने पर सिविल पुलिस की भी मदद ली जाएगी। पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया है। सेंट्रल स्टेशन के बाहर के रास्तों पर यात्री जाम में न फंसे इसके लिए यातायात कर्मियों को भी तैनात करने की तैयारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें