फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Road Accident: एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ गई कार, टकराकर खंदी में पलटी बस, छह की मौत और 40 घायल

Sun, 04 Aug 2024 08:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें अनियंत्रित कार से टकराकर बस खंदी में पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और 40 गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन
Etawah Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 129 -30 पर शनिवार रात पौने एक बजे दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें रायबरेली से दिल्ली जा रही स्लीपर बस के सामने डिवाइडर पार कर अनियंत्रित कार अचानक आ गई, जिससे टकराकर बस 50 फीट गहरी खंदी में पलट गई।

विज्ञापन


इस भीषण हादसे में छह की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रायबरेली से शनिवार शाम  दिल्ली के लिए रवाना हुई इस स्लीपर बस में करीब 70 लोग सवार थे।



लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 129 जिले के थाना उसराहार में शनिवार की रात करीब एक बजे बस के सामने अचानक से रॉन्ग साइड पर अनियंत्रित एक कार आ गई। इससे बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई।

ट्रॉमा सेंटर में घायलों का उपचार जारी
यूपीडा की टीम व स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने बस में फंसे लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। मृतकों में तीन यात्री कार सवार व  एक बस सवार है। वहीं, तीन की शिनाख्त नहीं हुई है। सूचना पर इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में प्रोफेसर डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह, डॉ. विश्वदीपक, डॉक्टर राजकुमार यादव, डॉ. शेष कुमार ने टीम के साथ सभी का उपचार शुरू कर दिया।

कार सवार को झपकी आने से हुआ हादसा
घटनास्थल का एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि कार सवार को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ चली गई थी। सामने आ रही बस उससे टकराकर खंदी में चली गई। सात लोगों की मौत हुई है। बाकी सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे में इनकी गई जान
हादसे में कार सवार प्रधुम (24) पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ठिटोली तालग्राम कन्नौज, मोनू (25) पुत्र ब्रजेश प्रताप निवासी गधीया तालग्राम कन्नौज, चंदा देवी मोनू की मां पति का नाम ब्रजेश प्रताप की हादसे में मौत हुई है। बस में सवार ओमप्रकाश (50) पुत्र असर्फी निवासी भरसरीया खीरी, जिला लखीमपुर खीरी व तीन अज्ञात की मौत है गई। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें