फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: इनकमिंग मशीन में घुसा चूहा, 43 गावों की बिजली गुल, 10 घंटे तक नहीं चल सके नलकूप; किसान परेशान

Tue, 02 Jun 2026 10:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बकेवर बिजली उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन को ठीक करने में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बकेवर कस्बा के ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के फीडर मशीन रूम में लगी एक इनकमिंग मशीन में चूहा घुसने से मशीन खराब हो गई। इससे तीन फीडर क्षेत्र के 43 गांवों की 10 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। मशीन रूम में तैनात एसएसओ ने एक घंटे बाद इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद इनकमिंग मशीन ठीक करने का कार्य शुरू किया गया और दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।

विज्ञापन


ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के फीडर मशीन रूम में लगी इनकमिंग मशीन द्वितीय मंगलवार की सुबह पांच बजे अचानक चलते-चलते खराब हो गई। इससे मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इसके कारण ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के लुधियानी, लखना देहात फीडर क्षेत्र के बिजली आपूर्ति वाले 43 गांवों व 70 नलकूपों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

मशीन रूम में बैठे कर्मचारियों ने इसकी अधिकारियों को देर से सूचना दी। इस कारण इनकमिंग मशीन को सही करने का काम देर से शुरू हो सका। मैकेनिक को बुलाकर मशीन को दुरुस्त कराया गया। जिसमें करीब पांच घंटे का समय लग गया। एसडीओ बकेवर संत कुमार वर्मा ने बताया कि मशीन रूम में लगी एक इनकमिंग मशीन में चूहा घुस जाने से फाल्ट हो गया था इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मशीन को सही कराने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें