फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: सोशल मीडिया पर डाली स्टोरी... गले में रस्सी डालकर बोला माफ करना, पुलिस ने बचाई जान

Sat, 13 Dec 2025 07:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में प्रेमिका से ब्रेकअप पर जान देने के लिए जा रहे युवक की पुलिस ने जान बचाई।  
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर सुसाइडर स्टोरी लगाकर जान देने जा रहे युवक की तलाश करके पुलिस ने उसे बचा लिया। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसका अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया है। इससे दुखी होकर वह आत्मघाती कदम उठाने जा रहा था। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 12 दिसंबर की रात को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लखनऊ की मीडिया मॉनीटरिंग टीम निगरानी कर रही थी। इस बीच मेटा कंपनी की ओर से पुलिस की मीडिया मॉनीटरिंग टीम को एक सुसाइडल स्टोरी भेजी गई। लखनऊ टीम ने इसकी जानकारी जिले की टीम को दी।

विज्ञापन


उक्त सोशल मीडिया एकाउंट को चेक करने पर पता चला कि युवक ने स्टोरी पर अपनी फोटो के साथ रस्सी लगाकर लिखा था कि माफ करना आप सब लोग...। सूचना मिलते ही सोशल मीडिया टीम ने सर्विलांस की मद्द से इलेक्ट्रानिक एवं मैनुअल साक्ष्यों को एकत्रित करके पड़ताल की। इसमें पता चला कि थाना जसवंतनगर क्षेत्र में युवक रहता है। इस पर मीडिया सेल ने थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी को जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष उक्त युवक के घर पहुंच गए।

यहां परिजनों ने बताया कि युवक घर से बाहर निकला हुआ है। इस पर पुलिस ने परिजनों के साथ तत्काल युवक की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान युवक को जंगल की ओर जाते हुए देखा गया, उसके हाथ में रस्सी थी। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि प्रेमिका से विवाद हो जाने के कारण वह जंगल में किसी पेड़ से फंदा लगाकर जान देने के लिए जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसे समझाबुझा कर घर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें