फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: एंबुलेंस चालक ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला, अवैध संबंध के शक में वारदात को दिया अंजाम

Tue, 09 Dec 2025 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की शंका पर एंबुलेंस चालक ने पत्नी की घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी का बेड पर शव पड़ा छोड़कर आरोपी भाग निकला। देर शाम घर पहुंचे बच्चों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। ब्रजराज यादव (35) निवासी गांव सेनपुर थाना फफूंद, औरैया सैफई में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह एंबुलेंस चलाता था।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ब्रजराज की पत्नी रंगीता कुछ दिन पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने दिल्ली चली गई थी। इसको लेकर चार दिसंबर को प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। फिर दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद से ही घर में कलह होने लगी थी।

मंगलवार शाम को बच्चे बाहर खेलने के लिए गए हुए थे। इस बीच अकेले में ब्रजराज ने वारदात को अंजाम दिया है। घर आने पर दोनों बच्चों शिवम (10) व कन्हैया (6) ने मां का शव पड़ा देख पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस व फॉरेंसिंक टीम भी पहुंची। एएसपी देहात ग्रामीण श्रीचंद्र, सीओ केपी सिंह ने भी जांच की है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक 2016 में ब्रजराज यादव और रंगीता ने प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें