फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पुलिस ने पकड़ा प्रतिबंधित कफ सिरप से भरा कंटेनर, 40000 शीशियां और साढ़े चार लाख कैश बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 05:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: एसओजी और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने इटावा में 40 हजार प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलों के साथ बिहार के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देहरादून से यह माल बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन
कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में देहरादून से बिहार तस्करी करके कंटेनर से ले जाए जा रहे 40 हजार प्रतिबंधित कफ सिरप की शीशियों के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने भरथना चौराहे से पकड़ा है। तीनों आरोपी बिहार के निवासी हैं। गुरुवार रात को एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस भरथना चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गौरापुरा में एक कंटेनर खड़ा है। इसमें प्रतिबंधित सामान लदा है।

विज्ञापन

इस पर पुलिस टीमों ने गौरापुरा पहुंचकर कंटेनर के पास खड़ी बिहार नंबर की एक कार से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों विकास कुमार निवासी समस्तीपुर, बिहार, सोनू कुमार वैशाली, बिहार और अरुण राय वैशाली, बिहार बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कंटेनर में लदा कफ सिरप उनका ही है और वह इसे बिहार ले जा रहे थे, जहां यह प्रतिबंधित हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कंटेनर के ड्राइवर ने बिहार ले जाते समय रास्ता बदलकर उसे यहां खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन

बरामद कंटेनर और प्रतिबंधित सिरप सीज
सूचना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी अभय नारायण राय की उपस्थिति में तलाशी ली गई। प्रतिबंधित कफ सिरप की 40,000 बोतलें और आरोपियों के कब्जे से 4,35,000 रुपये नकद बरामद किए गए। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बरामद आयशर कंटेनर और कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें