फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, सुरक्षित ढंग से बंद कराए गए वाल्व

Mon, 13 Jul 2026 11:11 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कचौरा घाट रोड स्थित एसबीएस कोल्ड स्टोरेज में रविवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव होने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस लाइन और सैफई फायर स्टेशन से दो रेस्क्यू टेंडर समेत पांच अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में दमकल कर्मियों ने राहत व बचाव अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


बीए सेट पहनकर कर्मचारियों ने रिसाव वाले वाल्वों को सुरक्षित ढंग से बंद किया। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में फैली अमोनिया गैस को निष्प्रभावी करने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया गया। करीब काफी देर की मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और स्थिति सामान्य हो गई।सीएफओ सतेंद्र पांडेय ने बताया कि अग्निशमन टीम की कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें