फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः खेत में पड़ी बबूल की झाड़ को लेकर हुए विवाद में चली लाठियां, बीचबचाव में आए वृद्ध की मौत, चार घायल

Wed, 15 Jul 2020 04:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के पूठन का अड्डा गांव में मंगलवार रात को एक परिवार के लोगों के बीच झगड़े में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। खेत में पड़ी बबूल की झाड़ को हटाने को लेकर झगड़ा शुरु हुआ था। मामले में फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के पूठन का अड्डा गांव में दो सगे भाई उजागर और सोनेलाल का घर अगल बगल है। दोनों मकान उनके खेत में बने हैं। उजागर के बेटों ने खेत में बबूल के झाड़ लगा रखे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वृद्ध सोनेलाल (82) का बेटा बृजेंद्र उर्फ कालिया (43) घर आते समय इसी झाड़ में उलझ कर गिर गया। उसने झाड़ को हटाने की कोशिश की तभी उजागर के लड़के बृजेश ने गाली गलौज शुरू कर दी।

इससे विवाद बढ़ गया। इस पर दोनों परिवारों के लोग लाठियां लेकर सामने आ गए। शोर शराबा सुनकर वृद्ध सोनेलाल ने बाहर आकर बेटे बृजेश को बचाने का प्रयास किया। तभी लाठी पड़ने से उनका सिर फूट गया। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गए। उनकी पुत्रवधू साधना पत्नी भूरे भी बीच बचाव के प्रयास में जख्मी हो गई। लाठी डंडे चलने से दूसरे पक्ष के उजागर और उनका बेटा नीतेंद्र घायल हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। उदी चौकी प्रभारी वीनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घायल सोनेलाल, बृजेंद्र, साधना, उजागर, नीतेंद्र को सीएचसी पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मंगलवार रात ही सोनेलाल पुत्र बादशाह सिंह की जिला अस्पताल में मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि विवाद में लाठी डंडे चलने से दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस को अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें