फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जिला प्रशिक्षण आयुक्त ट्रेन की चपेट में आए, पैर कटा

Tue, 03 Jan 2023 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घायल अरुण कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा जिले में रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर शाम ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरने से औरैया के जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट-गाइड) अरुण कुमार का पैर कट गया। उन्हें पहले जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


अरुण कुमार स्काउट-गाइड की टीम लेकर राजस्थान के पाली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, हावड़ा से जोधपुर जाने वाली हावड़ा-जोधपुर ट्रेन में टीम को ट्रेन में चढ़ाने के बाद ट्रेन में चढ़ते समय ट्रेन से गिर पड़े और एक पैर कटने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल कदम सिंह ने एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल कदम सिंह ने बताया कि मेरी ड्यूटी वहीं पर थी उनके साथ कई लोग थे। सभी डिब्बे के एक ही दरवाजे से चढ़ रहे थे इस पर मना भी किया।
विज्ञापन


ट्रेन का स्टॉपेज दो मिनट का होने की वजह से ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने और ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। जिला अस्पताल में पहुंचे अरुण कुमार के साथी शिक्षक अक्षित त्रिपाठी ने बताया कि वह राजस्थान के पाली में जमूरी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टीम लेकर जा रहे थे। जिला अस्पताल के डॉ. शिवम राजपूत का कहना है कि एक शिक्षक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जो कि ट्रेन में चढ़ते समय गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रथम उपचार देने के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें