फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Murder: अवैध संबंधों के कारण पत्नी ने कराई पति की हत्या, साजिश में शामिल थे प्रेमी और जीजा, पढ़ें मामला

Sun, 21 Jan 2024 01:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभिषेक को घटनास्थल पर शराब पिलाकर उसकी गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी।  इसके बाद उसका मोबाइल पास के ही एक तालाब में फेंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के जसवंतनगर में तीन दिन पहले प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, जीजा व प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतक का मोबाइल पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तालाब से बरामद किया है।

विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 17 जनवरी की सुबह परसौआ से सैफई जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ियों में अभिषेक उर्फ करू (35) पुत्र गिरजा शंकर निवासी परसौआ का शव पड़ा मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी नीतू के कॉल डीटेल निकलवाने पर दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। नीतू से कड़ी पूछताछ की गई तब उसने बताया कि जीजा सहवीर के साथी धीरज उर्फ करु से उसका प्रेम संबध है। उसी के चलते पति की हत्या कराई है।

शराब पिलाकर गमछे से दबाया था गला
पुलिस ने क्षेत्र के ही गांव नगला पसी निवासी जीजा सहवीर व प्रेमी धीरज उर्फ करु निवासी पुठिया गांव थाना जसवंतनगर को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभिषेक को घटनास्थल पर शराब पिलाकर उसकी गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम
इसके बाद उसका मोबाइल पास के ही एक तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें