फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डॉट नाले की मरम्मत के लिए ब्रह्मनगर चौराहे से हटने लगे तार, खोदाई होगी…मलबा हटाकार शुरू होगा कार्य

Fri, 04 Jul 2025 03:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नगर निगम जोन-4 के अधिशासी अभियंता नानक चंद ने बताया कि केस्को का तार हटते ही खोदाई कराकर मलबा हटवाया जाएगा। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
ब्रह्मनगर चौराहे से हटने लगे तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ब्रह्मनगर चौराहे में गुरुवार को केस्को ने तार हटाना शुरू कर दिया। उधर, नगर निगम का कहना है कि तार हटते ही धंसे डॉट नाले की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी। ब्रह्मनगर चौराहे पर तीन दिन पहले डॉट नाला क्षतिग्रस्त होने से सड़क धंस गई थी। चौराहे पर लगे चार पेड़ कटवाने और तीन पोल हटवाने के बाद भी मरम्मत के लिए खोदाई कराने में चौथा पोल आड़े आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रहमनगर चौराहे पर धंसी सड़क - फोटो : amar ujala
इस पोल में तार और करंट की वजह से हादसे का खतरा था। नगर निगम ने इस पोल को हटाने और तार शिफ्ट कराने के लिए केस्को को पत्र लिखा तो वे शिफ्टिंग शुल्क मांगने लगे। बाद में हादसे का हवाला देने पर उन्होंने गुरुवार को तार हटवाना शुरू किया। नगर निगम जोन-4 के अधिशासी अभियंता नानक चंद ने बताया कि केस्को का तार हटते ही खोदाई कराकर मलबा हटवाया जाएगा। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें