फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बोर्ड परीक्षा के पहले दिन फर्जीवाड़ा, परीक्षार्थी की जगह पेपर दे रहा था बड़ा भाई, सचल दल ने दबोचा

Wed, 18 Feb 2026 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बकेवर के बाबूराम सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज में छोटे भाई अनुज की जगह हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा दे रहे बड़े भाई अभिषेक को सचल दल ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के बकेवर कस्बा में एक परीक्षा केंद्र पर भाई की जगह परीक्षा देने आए एक युवक को पकड़ा है। केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।पकड़ा गया युवक बकेवर थाना पुलिस की गिरफ्त में है। बुधवार को हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा का पहला दिन ही था। कस्बा के बाबूराम सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह की हाईस्कूल की परीक्षा की पाली में एक युवक अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया है।

विज्ञापन

हिंदी का पेपर था, जिसमें छात्र अनुज कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी ग्राम निबाड़ी कला के स्थान पर उसका बड़ा भाई अभिषेक कुमार पेपर दे रहा था। वो पंडित रमेश चंद्र इंटर कॉलेज निवाड़ी कला का छात्र है। इनका सेंटर बाबूराम इंटर कॉलेज बकेवर में गया था। भाई की जगह परीक्षा देते युवक को स्कूल के अतिरिक्त सचल दल ने चेकिंग के दौरान पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें