Kanpur News: कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। 5658 मतपत्रों की छंटाई जारी है और शाम सात बजे तक अध्यक्ष-महामंत्री पद के परिणाम आने की संभावना है।
कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतगणना बुधवार सुबह 11 बजे से राम अवतार महान हाल में शुरू हो गई। सबसे पहले एल्डर्स कमेटी ने मंगलवार को चुनाव के बाद सील की गई मतपेटियों को प्रत्याशियों के सामने खोला। फिर मतपत्रों को छांटकर अलग किया गया। इसके बाद मतों की बंडलिंग की जाएगी।
फिर अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों के लिए मतों की गिनती शुरू होगी। देर शाम लगभग 7 बजे तक गिनती पूरी होकर अध्यक्ष व महामंत्री पद के परिणाम आने की संभावना है। मंगलवार को डीएवी डिग्री कॉलेज में बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ था। 7198 मतदाताओं में से 5658 मतदाताओं ने मतदान किया था।