मृतक के पैर रस्सी और हाथ तार से बंधे थे। गर्दन, सीने पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। शव जमीन में करीब डेढ़ मीटर नीचे दबा था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों ने लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में आरोपी प्रेम सिंह ने हत्या में दो अन्य लोगों का हाथ होने की बात कबूली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।