फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: चॉकलेट दिलाने के बहाने बालिका को ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

Sat, 10 Jan 2026 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही दो बहनों (बच्चियों) को युवक चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया। घर में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। दोनों बहनें रोते हुए घर पहुंचीं तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी दो बेटियां बड़ी छह साल और छोटी पांच साल की घर के बाहर खेल रही थीं। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दोनों बेटियों को चॉकलेट देने के बहाने घर ले गया। यहां छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो बेटियों ने युवक के गलत हरकत करने की बात बताई। सूचना पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी और उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मासूम बच्ची के साथ हुई घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें