फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सामूहिक हत्याकांड: महिला और तीन बच्चों की हत्या का मामला, आरोपी मुकेश के दो भाई गिरफ्तार…भेजा जेल

Fri, 15 Nov 2024 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सोमवार सुबह मोहल्ला लालपुरा में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी पति के दो भाइयों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों का मेंडिकल कराती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में महिला और तीन बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति मुकेश वर्मा के सगे भाई और फुफेरे भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वारदात के बाद मुकेश ने सीओ सिटी के सीयूजी नंबर पर सुसाइड नोट व्हाट्सएप करके रुपये हड़पने और ताना मारने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

सोमवार को लालपुरा निवासी सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा को जीआरपी और आरपीएफ ने जंक्शन स्टेशन के पास से जान देने के प्रयास में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुकेश ने पत्नी रेखा, बेटी भाव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट की घर पर नींद की दवाएं खाने से मौत होने की जानकारी दी थी।

सीयूजी नंबर पर भेजा था सुसाइड नोट
इससे पुलिस में हड़कंप मच गया था। पूछताछ में पता चला था कि आरोपी ने कुछ देर पहले ही सीओ सिटी के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप करके एक सुसाइड नोट भेजा था और इसके बाद वह खुद जान देने का मन बनाकर जंक्शन स्टेशन चला गया था।

नींद की गोलियां खिलाकर, रस्सी से कसा था गला
पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया था कि उसने नींद की गोलियां खिलाने के बाद सभी के रस्सी से गले कसे थे। इससे सबकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस सुसाइड नोट में मुकेश की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

ताने मारकर जलील करने का लगाया था आरोप
मुकेश ने अपने सगे भाई अखिलेश उर्फ लालू और दिल्ली निवासी फुफुरे भाई मनोज पर रुपये हड़पने व ताने मारकर जलील करने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में यह आरोप सही पाए जाने पर दोनों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का मेडिकल कराकर उन्हें भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें