फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: युवक ने पत्नी और बेटे को एक मंजिल से फेंका, शराब के नशे में हुआ था विवाद, घायल अस्पताल में भर्ती

Wed, 12 Aug 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: लोधी मोहल्ला में शराब के नशे में धुत एक पति ने रुपयों के विवाद के बाद अपनी पत्नी और बेटे को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में शराब के नशे में पति ने पत्नी और बेटे को छत से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल मां-बेटे को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के लोधी मोहल्ला निवासी सुनीता ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात उसका पति सोनू शराब के नशे में घर पहुंचा और रुपयों को लेकर विवाद करने लगा। कहासुनी बढ़ने पर सोनू ने गुस्से में पत्नी और बेटे को मकान की एक मंजिल से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन

ऊंचाई से गिरने के कारण मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया। सुनीता और रिशी के शरीर में कई जगह चोटें आई हैं और दोनों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

http://



शराब के नशे में रुपयों को लेकर विवाद करने लगा

सुनीता ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीता है। मंगलवार रात भी वह शराब के नशे में था और रुपयों को लेकर घर में विवाद करने लगा। इसी दौरान गुस्से में उसने पहले पत्नी से अभद्रता की और बाद में उसे और बेटे को एक मंजिल से नीचे फेंक दिया। आरोपी सोनू रेलवे स्टेशन पर पैंट्री में काम करता है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें