दो माह पहले अपने मायके आ गई थी लक्ष्मी
लक्ष्मी के दो पुत्र रवि (18), जिसकी शादी हो गई है। वहीं, दूसरा पुत्र भूरा (16) और एक बेटी खुशबू (23) की शादी हो गई है। मृतक की पत्नी सुमन की दो वर्ष पूर्व आग से जलने से मौत हो गई थी। मृतक अनिल के एक पुत्री सोनी (25) की शादी हो गई है। बड़े पुत्र रिंकू की मौत हो गई थी, जबकि छोटा पुत्र सुंदरम शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि प्रेमी अनिल के झगड़ने से महिला लक्ष्मी दो माह अपने मायके से अपनी ससुराल ग्राम हलूपुरा आकर रहने लगी थी।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मंगलवार की रात मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मनोना निवासी अनिल कुमार उर्फ पप्पू ग्राम हलूपुरा आए। यहां अपने पिठ्ठू बैग से तमंचा निकाल कर लक्ष्मी देवी के घर के बाहर गली में सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ भरथना रामदवन मौर्य भी मौके पर पहुंचे और मृतक अधेड़ का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर इटावा भिजवा दिया। साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।