फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: प्रेमी युगल ने मंदिर के पास खाया जहर, पुजारी ने दी पुलिस को सूचना, दोनों की हालत गंभीर

Tue, 15 Jun 2021 10:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने खाया जहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा के भरेह थानाक्षेत्र स्थित भारेश्वर मंदिर के पास मंगलवार सुबह प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। दोनों को बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा देख मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है। दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वैदपुरा के अधियापुरा गांव निवासी सूरज (22) का पड़ोसी गांव रजमऊ की प्रियंका (21) से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सुबह दोनों बाइक से भारेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां दोनों कुछ देर तक बैठकर बातचीत करते रहे। इसके बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और जहर खा लिया।

लोगों से मंदिर के अंदर मौजूद पुजारी चंबल गिरी को जानकारी हुई। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े प्रेमी युगल के हाथ एक-दूसरे से छुड़ाए। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक व युवती के पास मिले आधार कार्ड व बाइक के कागजातों से दोनों की पहचान हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसी बीच दोनों की हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। दोनों के परिजन भी शाम को यूनिवर्सिटी पहुंच गए। डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बताई है। थानाध्यक्ष गोविंद हरि वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उनका कहना है कि युवक की बाइक भी मौके पर खड़ी मिली है, जिसे कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें