फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शेर अज्जू के बदले सफारी पहुंचेगी शेरनी सुधा, सिंबा और सुल्तान की बनेगी मेटिंग पार्टनर

Sun, 17 May 2026 08:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बब्बर शेर अज्जू को रोहतक जू हरियाणा लेकर सफारी की पांच सदस्यीय टीम रवाना हुई।
 
विज्ञापन
शेर अज्जू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफारी पार्क में बब्बर शेरों की ब्लड लाइन बढ़ाने के लिए तेजी के साथ काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए इटावा सफारी पार्क प्रशासन ने सीजेडए (केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण) से अनुमति मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक जू से शेरों के आदान प्रदान की प्रक्रिया रविवार को शुरू कर दी। सफारी की पांच सदस्यीय टीम रोहतक जू से शेरनी सुधा को लाने के लिए बदले में सफारी के बब्बर शेर अज्जू को लेकर शनिवार रात को हरियाणा रवाना हुई। यह टीम सोमवार को रोहतक से शेरनी सुधा को लेकर लौटेगी।
विज्ञापन


बब्बर शेर अज्जू का जन्म तीन सितंबर 2023 को इटावा सफारी पार्क में हुआ था। अज्जू के बदले सफारी में आने वाली शेरनी सुधा का जोड़ा अक्तूबर 2016 में जन्मे शेर सिंबा और सुल्तान के साथ बनाया जाएगा। इससे इनका एक परिवार तैयार हो सकेगा। इस आदान प्रदान के लिए इटावा सफारी पार्क के क्षेत्रीय वनाधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, वन्यजीव चिकित्सक डॉ. रॉबिन सिंह, कीपर आसिफ व अजय कुमार सिंह सहित पांच सदस्यीय टीम अज्जू को लेकर रोहतक जू गई है। यह टीम आज सोमवार को शेरनी सुधा को लेकर लौटेगी। सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वन्यजीवों के सुरक्षित आदान प्रदान के लिए वाइल्ड लाइफ एस ओ एस आगरा की एक डेडिकेटेड एसी एम्बुलेंस का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

राजगीर बिहार से भी लाया जाएगा एक नर बब्बर शेर
इसी प्रकार से बिहार के राजगीर जू सफारी से भी एक नर अर्द्ध व्यस्क बब्बर शेर के विनिमय के लिए पत्राचार किया गया है। इससे शेरनी नीरजा और कान्हा के मादा शावकों को भी ब्रीडिंग पार्टनर मिल सकेगा। जैसे ही इसपर सहमति बनती है तो सीजेडए से अनुमति लेकर राजगीर जू सफारी से नर शेर का आदान प्रदान किया जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर ने यह भी बताया कि इटावा सफारी पार्क का बब्बर शेर विश्वा पिछले 17 दिनों से अस्वस्थ है। शेर का मथुरा व बरेली के वन्यजीव विशेषज्ञों की सलाह पर इलाज चल रहा है। खून की जांच आईवीआरआई बरेली से कराई गई है। इसके बाद भी विश्वा के स्वास्थ में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें