इटावा सफारी आम लोगों के लिए 15 अगस्त तक खुल सकती है। नेशनल जू अथारिटी से दो साल का रिन्यूवल प्रमाणपत्र जारी होने की औपचारिकताएं शेष हैं। इसके लिए सफरी प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। लाइन सफारी के डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि नेशनल जू अथॉरिटी की टीम सफारी का दौरा पहले ही कर चुकी है।
टीम ने यहां की सुविधाओं और मानकों पर संतुष्टि भी जताई है। रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल की फाइल नेशनल जू अथॉरिटी में है। अधिकारियों से संपर्क कर जल्दी ही रिन्यूवल प्रमाणपत्र लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। 15 अगस्त को सफारी में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
पूरा प्रयास है कि उसी दिन आम जनता के लिए सफारी को खोल दिया जाए। सफारी में पौधरोपण करने आए सांसद डा. रामशंकर ने कहा कि रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल में कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। सफारी जल्द जनता के लिए खुलेगी, इसका प्रयास किया जा रहा है।