फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बिजली विभाग में छंटनी, निकाले जाएंगे 145 आउटसोर्सिंग कर्मचारी, तैयार की जा रही सूची

Thu, 03 Apr 2025 04:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बिजली विभाग में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। विभाग सूची तैयार कर 145 कर्मचारियों को निकलने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
बिजली विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग की ओर से आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों को अब बाहर किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निगम की ओर से ही निर्देश जारी हुए हैं। इसके चलते 145 कर्मचारियों को निकाले जाने की तैयारी है। फिलहाल उनकी सूची तैयार की जा रही है। अधीक्षण अभियंता मनोज गौड़ ने बताया कि जिले में बिजली विभाग के तीन डिवीजन हैं। इन तीनों में कुल मिलाकर 650 आउटसोर्सिंग कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन


अब अकेले शहरी क्षेत्र में 192 आउटसोर्सिंग कर्मचारी काम कर रहे है। इनमें से 32 को हटाने की तैयारी है। इसी तरह अन्य डिवीजनों में कुल मिलाकर 145 कर्मचारियों को हटाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लगातार निगम के घाटे में रहने के कारण यह फैसला लिया गया हैं। उधर, इन कर्मचारियों का कहना है कि निगम का यह आदेश दुखी करने वाला है, सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ऐसा होने से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगें और परिवार का पालन-पोषण करना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें