फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: होली स्पेशल ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जन्मा बेटा

Tue, 01 Apr 2025 06:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: होली स्पेशल ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रेलवे के डॉक्टर व आरपीएफ टीम ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
नवजात शिशु के साथ कंचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली स्पेशल ट्रेन में सोमवार रात महिला को प्रसव पीड़ा हुई। आरपीएफ ने इटावा जंक्शन पर महिला को उतरवाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह महिला ने बेटे को जन्म दिया। जज्जा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक खड़ी रही।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के भैंसगंज निवासी अमरदीप पत्नी कंचन (35) व छह साल के बेटे के साथ दिल्ली के बदरपुर में किराए के मकान में रहते है। वह होली में घर आए थे। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह ट्रेन संख्या 02275 होली स्पेशल ट्रेन सूबेदारगंज-आनंद बिहार सुपरफास्ट से लौट रहे थे। फफूंद स्टेशन पहुंचने पर गर्भवती कंचन को प्रसव पीड़ा हुई। इटावा जंक्शन पर यह ट्रेन सुबह तड़के दो बजकर 46 मिनट पर पहुंची। यहां पहले से मौजूद रेलवे के डॉक्टर व आरपीएफ टीम ने महिला को गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें