फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: जिला अस्पताल के वार्ड से बाल अपचारी फरार, पेट दर्द के बहाने हुआ था भर्ती, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Sat, 15 Aug 2026 10:45 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से शुक्रवार रात चोरी के मामले में बंद एक बाल अपचारी फरार हो गया। पेट दर्द की शिकायत पर उसे बाल सुधार गृह के कर्मचारियों ने भर्ती कराया था। शनिवार सुबह बिस्तर पर किशोर के न मिलने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
इटावा जिला अस्पताल से बाल अपचारी फरार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से शुक्रवार रात एक बाल अपचारी फरार हो गया। पेट दर्द की शिकायत पर उसे बाल सुधार गृह के कर्मचारियों ने शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह बिस्तर पर उसे न पाकर अस्पताल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कानपुर के काकादेव इलाके का रहने वाला किशोर चोरी के मामले में पकड़ा गया था। उसे जनवरी से इटावा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। पिछले करीब तीन दिनों से वह पेट दर्द की शिकायत कर रहा था और इलाज के लिए जिला अस्पताल के चक्कर लगा रहा था।

Trending Videos

http://



इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे थे कर्मचारी

शुक्रवार शाम उसकी तबीयत को देखते हुए बाल कारागार के कर्मचारी उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भर्ती कर लिया। रात में वह अस्पताल के बिस्तर पर था। शनिवार सुबह जब कर्मचारियों ने उसे देखा, तो वह वहां नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

खंगाली जा रही है सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह और सिविल लाइन इंस्पेक्टर केके मिश्रा पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही, बाल अपचारी की तलाश में संभावित स्थानों पर पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें