फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: होटल राज पैलेस पर छापा, संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक-युवती; रिसेप्शन से मिली रेट लिस्ट, पूछताछ जारी

Sun, 01 Mar 2026 12:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इकदिल के होटल राज पैलेस में छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के संदेह में युवक-युवतियों को पकड़ा है। होटल काउंटर से रेट लिस्ट मिलने के बाद पुलिस अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
होटल राज पैलेस पर पुलिस का छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर मोड़ स्थित होटल राज पैलेस में स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पुलिस द्वारा बड़ी छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार, होटल के बाहर खड़ी एक महिला के साथ होटल के युवकों द्वारा अभद्रता और छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद इलाके के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही होटल के भीतर हड़कंप मच गया। पुलिस की छापेमारी के दौरान होटल में संदिग्ध गतिविधियाँ होने की पुष्टि हुई। हंगामे को देखते हुए होटल की छतों से कुछ युवक कूदकर भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हिरासत में ले लिया। होटल के अंदर से दो युवतियों और आधा दर्जन से अधिक युवकों को पकड़ा गया है।

दस्तावेजों और लाइसेंस की जांच कर रही है पुलिस
जांच के दौरान होटल के रिसेप्शन काउंटर से लड़कियों की रेट लिस्ट भी बरामद हुई है, जिससे होटल में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही होटल में अवैध रूप से शराब पिलाए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब होटल के दस्तावेजों और लाइसेंस की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवक-युवतियों को हिरासत में लिया
अभय नारायण, सीओ सिटी इटावा ने बताया कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। मौके से कुछ युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। होटल के मानकों और लाइसेंस की गहनता से जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें