फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, पति व बेटा घायल

Tue, 18 Feb 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

भरथना चौराहे स्थित आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि पति व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मां व बेटी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरथना चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को पीछे टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया। पिता-पुत्र को हादसे के बाद सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना इकदिल के कायस्थान निवासी अजीत शर्मा (38) बिजली फिटिंग का काम करते हैं। सोमवार को वह कायमगंज स्थित रिश्तेदारी में परिवार के साथ बाइक से गए थे। उनके साथ पत्नी डाेली शर्मा (30), चार वर्षीय बेटी सौम्या व ढाई साल का पुत्र करन था। मंगलवार देर शाम वह घर के लौट रहे थे।

रास्ते में भरथना चौराहे के पास से सर्विस रोड होकर नेशनल हाईवे पर चढ़ेस्थे। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें सौम्या की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान डोली शर्मा ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सैफई आयुर्विज्ञान विवि को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी के थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई है, जबकि पिता-पुत्र घायल है। दोनों को गंभीर हालत में सैफई आयुर्विज्ञान रेफर कर दिया गया है। ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन

ओवरटेक करने में हादसा
एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि बाइक सवार एक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था। इस बीच ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ओवरटेक का प्रयास किया। तभी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें