इटावा जिले में बकेवर थाना पुलिस की महिपालपुर के पास बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, सीओ भरथना अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे। गोली लगने से घायल बदमाश बकेवर थाना के चार मामलों में वांछित भी था।
मंगलवार रात करीब 11 बजे बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक को सूचना मिली कि एक बदमाश बाइक से लखना झाल से आगे नहर पटरी पर बाइक से किसी वारदात की करने के मकसद से छुपा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक वराउख चौकी इंचार्ज दया शंकर वर्मा, महेवा चौकी इंचार्ज केपी सिंह सिपाही उमेश कटारा अखिलेश कुमार व अन्य फोर्स के साथ घेराबंदी की।