फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, खेत की ओर जाते समय हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Sep 2026 12:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पूठन सकरौली गांव में गुरुवार रात एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पूठन सकरौली गांव में गुरुवार रात खेत की ओर शौच के लिए जा रहे वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

पूठन सकरौली गांव निवासी मातादीन (65) गुरुवार रात करीब घर से शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। वह गांव के पास सड़क किनारे पहुंचे थे। तभी आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मातादीन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन घायल मातादीन को जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, हादसे में शामिल कार और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें