शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिछले चार दिनों से पत्नी के अलग रहने की बात को लेकर घर में लगातार विवाद चल रहा था। इसी बीच ससुराल पक्ष के कुछ लोग भी आए थे और उन्होंने धमकी दी थी, जिससे रिंकू मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। परिजनों के अनुसार रिंकू पहले एक रिसॉर्ट में काम करते थे। घरेलू तनाव के कारण वह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।