फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर हेड कांस्टेबल को पीटा, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दी दबिश

Wed, 07 Jun 2023 07:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घायल हेड कांस्टेबल का जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा जिले में पूठन गांव में ट्रैक्टर के कागज देखने पहुंचे हेड कांस्टेबल के साथ चालक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घायल हेड कांस्टेबल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौकी सकरौली में विजय यादव हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आईजीआरएस पर ट्रैक्टर के कागजात के संबंध में सिविल लाइन निवासी प्रेम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार रात गांव पहाड़पुरा के पास रम्पुरा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर को हेड कांस्टेबल ने रोकने का प्रयास किया।

इस पर चालक ने टैक्टर दौड़ा दिया। हेड कांस्टेबल ने बाइक से पीछा किया तो ट्रैक्टर चालक अपने गांव पूठन पहुंच गया। गांव में पवन, अजय, संदीप व सपना ने हेड कांस्टेबल को घेरकर गालीगलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट और वर्दी फाड़ दी। तभी मौके पर चौकी इंचार्ज अंकित पटेल पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई, जहां उसका मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि मामले का संज्ञान में आने पर थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। देर रात सरकारी कार्य में बाधा डालना, जान से मारने की धमकी देना, गाली गलौज व मारपीट करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें