इसी प्वांइट से कैदी भाग निकले। इस मामले में पांच प्रधानबंदी रक्षक, बंदी रक्षकों पर मुकदमा दर्ज हुआ और उन्हें निलंबित भी कर दिया गया किंतु किसी बड़े अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच गुरुवार को जेल में जुआ और वसूली का एक वीडियो वायरल हो गया। ये खबर सुर्खियों में आने पर प्रशासन में खलबली मच गई।
शुक्रवार दोपहर को जिलाधिकारी जेबी सिंह ने जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह को तलब कर दिया। जिलाधिकारी ने उनसे जेल में चल रहे खेल पर जवाब मांगा और सुधार की हिदायत दी। सूत्रों के अनुसार जवाब तलब के दौरान डीएम का रुख खासा सख्त दिखा। डीएम ने बताया कि जेल अधीक्षक को जेल में सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए बुलाया गया था। वायरल वीडियो पर भी जानकारी ली गई। अधीक्षक को सुधार की हिदायत दी गई है।