फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली पुलिस की कार का टायर फटा, खड़े लोडर में जा घुसी, पांच पुलिसकर्मी घायल

Thu, 25 May 2023 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली पुलिस की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर खड़ी शाहदरा पुलिस टीम की क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली के शाहदरा पुलिस की स्पेशल टीम की कार का टायर फटने से वह खड़े लोडर में जा घुसी। पुलिस टीम दो अभियुक्तों को गोंडा से दिल्ली लेकर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर भी पलट गया। हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कार में बैठे आरोपी सुरक्षित बच गए। पीछे से आ रही दूसरी टीम अभियुक्तों को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह दिल्ली के शाहदरा पुलिस की स्पेशल दो टीमें अलग-अलग गाड़ियों से गोंडा जिले से एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले जा रही थी। एक्सप्रेस-वे पर चौबिया थाना क्षेत्र में अगूपुरा गांव के पास आगे चल रही टीम की कार का अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर लोडर में जा घुसी।

Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में चालक आरक्षी सनी पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी शाहदरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एसआई प्रशांत निवासी शाहदरा, मुख्य आरक्षी राजेश निवासी शहादरा, एसआई अशोक व मुख्य आरक्षी सिद्धाथ को मामूली चोटें आई हैं। पीछे से आ रही दूसरी टीम में मुख्य आरक्षी अंकुर चौहान दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गए। थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारियों ने घायल पुलिसकर्मियों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एक्सप्रेस-वे पर क्रेन की मदद से पलटे हुए लोडर और कार को यूपीडा के यार्ड पर खड़ा करा कर यातायात चालू कराया गया। सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे और प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें