फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Crime: बुजुर्ग की हत्या कर शव जलाया, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Jan 2026 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निलोई में सोमवार सुबह मुन्नालाल (70) की खेतों पर बनी कोठरी से गांव के गजराज सिंह ने धुआं निकलता देखा गया। ग्रामीणों ने कोठरी के भीतर जाकर देखा तो मुन्नालाल का शव जलता हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों के अनुसार मुन्नालाल का एक पुत्र गजराज है, जो खेती-बाड़ी करता है। घटनास्थल पर हालात संदिग्ध पाए गए हैं। कोठरी के अंदर एक लकड़ी पर खून के निशान मिले हैं, वहीं कोठरी के बाहर भी खून फैला हुआ दिखाई दिया। इन साक्ष्यों के आधार पर ग्रामीणों और पुलिस को हत्या की आशंका है, जिससे मामला और भी गंभीर प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक जांच के साथ मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें