फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: स्कूल की छत से कूदकर आठवीं के छात्र ने दी जान, पिता बोले- पढ़ाई को लेकर तनाव में था, परिवार में कोहराम

Wed, 22 Jul 2026 04:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित इटावा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छुट्टी के बाद कक्षा आठ के 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल की दो मंजिला छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में था और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पचावली रोड स्थित इटावा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छुट्टी के बाद कक्षा आठ के छात्र ने स्कूल की दो मंजिला इमारत की छत से कूदकर जान दे दी। घटना से स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। छात्र को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मुखिया अड्डा निवासी पिंटू (14)  इटावा पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ का था। घटना के समय स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। बताया गया कि छात्र किसी तरह स्कूल की दो मंजिला इमारत की छत पर पहुंच गया और वहां से नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद स्कूल स्टाफ और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

Trending Videos





पढ़ाई को लेकर तनाव में था छात्र

घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक के पिता राजेश ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से पढ़ाई को लेकर तनाव में था। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छुट्टी के बाद भी छात्र स्कूल परिसर में मौजूद रहा, लेकिन किसी शिक्षक या कर्मचारी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यदि समय रहते निगरानी की गई होती, तो इस घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें