फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर मुकदमा, पुलिस ने की हिंदू सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष पर कार्रवाई

Wed, 22 Jun 2022 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
प्रदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले में नौरंगाबाद निवासी हिंदू सेवा समिति के संस्थापक और प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने 30 मई को प्रेसवार्ता कर भाजपा की तत्कालीन राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन किया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने उनको नोटिस भेजा था। पुलिस ने प्रदीप शर्मा के खिलाफ 153 ए (नफरत फैलाने की कोशिश) व 295 ए (किसी वर्ग का अपमान करने) की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रदीप का कहना है हम भारत के नागरिक हैं और संविधान में वर्णित कानून व्यवस्था व न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखते हैं। हमने किसी भी तरह की ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया, जिससे किसी भी जाति व धर्म का अपमान हुआ हो। इसके बावजूद मुझे पर 13 जून को 149 का नोटिस दिया गया और  15 जून को 107/116 में छह माह के लिए पाबंद कर दिया गया। 17 जून को 153 ए व 295 ए में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें