फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मजदूरों को टक्कर मार कर पलटी कार, तीन घायल

Mon, 20 Feb 2023 04:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में सड़क हादसा हुआ। बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे मजदूरों को टक्कर मारकर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो मजदूरों समेत तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ। ऊसराहार थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे गुरूग्राम से लखनऊ जा रही कार ने कुरखा के पास काम कर रहे दो मजदूरों राकेश व पप्पू उर्फ निरमेश निवासी खरगुआ थाना ऊसराहार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इसके बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। अन्य मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कुदरैल एक्सप्रेस-वे चौकी पुलिस व यूपीडा की टीम ने कार में फंसे चालक सचिन अरोड़ा निवासी सेक्टर-58 गुरूग्राम व दोनों गंभीर रूप से घायल मजदूरों को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेजा।

कार को एक्सप्रेस-वे से क्रेन से हटवाकर चौकी पर खड़ा करवाया गया। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि चालक को झपकी आने से कार मजदूरों को टक्कर मारती हुई डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दो मजदूर और चालक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें