शव की पहचान मनीष के रूप में की
परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने गंभीरता से तलाश नहीं की। गुरुवार रात थाना इकदिल क्षेत्र के चितभवन-नावली रेलवे क्रॉसिंग के पास दिल्ली रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मनीष के रूप में की।
जांच में जुटी में पुलिस
परिजनों ने आरोप लगाया कि मनीष की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है, ताकि इसे हादसा दिखाया जा सके। उनका कहना है कि गांव में रंजिश चल रही थी, जिसकी जांच की जानी चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।