इटावा। राजकीय आईटीआई में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में इटावा ने चकरनगर को 2- 0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 यूपी एनसीसी बटालियन के हवलदार वीरेंद्र सिंह ने किया, उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
राजकीय आईटीआई इटावा में वार्षिक खेलकूद के तहत जिला स्तरीय वॉलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय आईटीआई लखना, चकरनगर, सैफई और इटावा की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में इटावा ने चकरनगर को 2- 0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। संस्थान स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में सभी ट्रेनीज ने बढ़कर हिस्सा लिया। राजकीय आईटीआई इटावा के खेल प्रभारी प्रशांत कुमार सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की नसीहत दी। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। अनुदेशक हरिशंकर, अमित प्रताप सिंह, सीपी सिंह, रवि बंसल, ब्रह्माशंकर, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।