फोन कर मिलने के लिए बुलाया था
वहीं, दूसरा फायर हवाई किया गया। गोली लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना को देखकर मौके से गुजर रहे ट्रैफिक इंचार्ज संजय यादव और उनकी टीम ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल और उसके साथ मौजूद शिवा ने आरोप लगाया कि घटना से पहले उनके मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज और धमकी दी गई थी। आरोप है कि गोलू यादव ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था।
बयान के आधार पर की जा रही जांच
इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष ने गोविंद राजपूत पुत्र रूरा, गोलू यादव निवासी बुडैल, गुलशन यादव और दो अज्ञात व्यक्तियों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। बताया गया कि आरोपित कार से आए थे। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया है कि घायल के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।