फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: किशोरी की हत्या में नाना, मौसा व मौसी गिरफ्तार, युवक से फोन पर बात करने पर पीट-पीटकर मार डाला था

Tue, 29 Oct 2024 10:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा में युवक से फोन पर बात करने पर किशोरी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने के आरोप में पुलिस ने नाना, मौसा व मौसी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी की हत्या कर शव बोरी में बंद करके यमुना में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी मौसा, मौसी व नाना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मौसा के भाई को भी पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाठी व स्कूटी भी बरामद की है। राजस्थान राज्य के जिला धौलपुर के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव काटरपुर निवासी अंजली (14) दो माह पहले बलरई थाना क्षेत्र के जाखन गांव में अपने मौसा सत्यभान के घर आई थी।
विज्ञापन


बताया गया किशोरी आगरा के किसी युवक से फोन पर बात करती थी। इसी कारण उसके नाना पूरन सिंह निवासी कांस डौकी पूर्वी जनपद आगरा ने मौसा के घर भेज दिया था। आरोपी मौसा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अंजली उसके घर पर भी युवक से फोन पर बात करती थी। बीती 20 अक्तूबर को उसने अपने भाई सिंटू के साथ लाठी से अंजली की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उसके शव को बोरी में रखकर घर स्कूटी पर लादकर छह किलोमीटर दूर यमुना नदी में फेंक दिया था। बोरी में बालू मिट्टी भी भर दी थी, जिससे शव ऊपर नहीं आए।

किशोरी की मां सावित्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के चोट के निशान मिलने से पीटने की पुष्टि हुई है। मंगलवार सुबह मौसा सत्यभान उसकी पत्नी सरिता व नाना पूरन सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संजय कुमार वर्मा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें