फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: स्लीपर बस अनियंत्रित होकर मकान में घुसी, 13 गंभीर घायल…चार रेफर, 28 को हल्की-फुल्की चोटें

Wed, 02 Apr 2025 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसी। हादसे में 17 गंभीर घायल हो गए, जिनमें से चार को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
etawah road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के सुबह साढ़े चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें सवारियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी। हादसे से सवारियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में 17 सावरियां गंभीर घायल हो गईं, जिनमें चार को नाजुक हालत में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

वहीं, 28 अन्य सवारियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। केबिन में फंसे ड्राइवर को पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को तड़के सुबह थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से कल्पना ट्रैवल्स एजेंसी की प्राइवेट डबल डेकर बस आ रही थी। इस बीच आगे जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने अचानक टर्न ले लिया।

विज्ञापन

तीन लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान
ट्रक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी। बस का ड्राइवर बुरी तरह केबिन में फंस गया। सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे, थाना निरीक्षक राम सहाय सिंह तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना में यादव नगर निवासी विमलेश यादव की वहां बनी दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में लगभग तीन लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उन्होंने इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें