फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय, मेरे लाल ये क्या हो गया: शव से लिपट कर बोले परिजन- हमने तो कभी पढ़ाई का कभी दबाव भी नहीं बनाया, ये भी कहा

Wed, 02 Apr 2025 12:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उज्जवल की मां बार-बार हाय मेरे लाल को उठाओ कहकर चीखती रहीं। बड़े भाई का शव देखकर बिलख रहे छोटे भाई उत्तकल को बुआ और रिश्ते की बहनें चुप कराती रहीं। हालांकि उसकी सिसकियां कम नहीं हो रहीं थीं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या बताऊं क्या हो गया, मैंने तो बेटों पर कभी पढ़ाई का दबाव ही नहीं डाला। इसने इंजीनियर बनना चाहा तो बस तैयारी के लिए कोटा भेज दिया। मुझे क्या मालूम था कि ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा। ये पीड़ा हैं कोटा के राजीवगांधीनगर में ट्रेन से कटकर जान देने वाले छात्र उज्ज्वल (18) के पनकी ई-ब्लॉक निवासी कृषि वैज्ञानिक पिता दीपक मिश्रा की।

विज्ञापन

परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ के बीच बेटे के शव के पास बैठे उनके आंसू थम नहीं रहे थे। कोई दिलासा देने उनके पास आता, तो आसुओं के साथ उनका दर्द भी झलक पड़ता। मूलरूप से मऊ के ताजोपुर गांव के रहने वाले दीपक मिश्रा वर्तमान में रायबरेली के कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत हैं। रविवार को बेटे उज्ज्वल (18) ने कोटा में मुंबई-दिल्ली ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी।

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

लखनऊ में जेईई मेंस की परीक्षा देनी थी
वह पिछले दो साल से वहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दो अप्रैल को उसे लखनऊ में जेईई मेंस की परीक्षा देनी थी। सोमवार को उन्हें बेटे को लेने जाना था, लेकिन इससे पहले उसकी आत्महत्या की सूचना मिल गई। सोमवार को वह कोटा गए और शव को लेकर मंगलवार रात घर पनकी लौटे। बेटे के शव को देखकर मां की मनोदशा तो और खराब थी।

विज्ञापन

कोटा में छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
हाय, मेरे लाल ये क्या हो गया
उज्जवल की मां बार-बार हाय मेरे लाल को उठाओ कहकर चीखती रहीं। बड़े भाई का शव देखकर बिलख रहे छोटे भाई उत्तकल को बुआ और रिश्ते की बहनें चुप कराती रहीं। हालांकि उसकी सिसकियां कम नहीं हो रहीं थीं। पड़ोस में घरों के दरवाजे पर खड़ीं महिलाएं भी सिसकियां भरती रहीं। वहीं, पुरुषों की आंखें भी नम दिखाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें