तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। पीछे से आ रही दूसरी कार ने कुलदीप की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों और ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कालेज भेज, हां कुलदीप की मौत हो गई। सूचना मिलने पर भाई अजय यादव अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कुलदीप आउट सोर्सिंग पर नौकरी करता था।
बस में ड्रम फंसने पर रोका था ट्रक
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए चैनल नंबर 133 पर गोलचक्कर का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को गाटर रखने का काम चल रहा था।
इस कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ड्रम रख कर रूट डायवर्ट किया गया था। शनिवार सुबह चार बजे आगरा की ओर से आ रही निजी बस में ड्रम फंस गए। बस के पीछे आ रहे ट्रक को चालक ने रोक दिया। कुलदीप की कार ट्रक में पीछे से जा घुसी।
दूसरी कार टकराने से आईं ज्यादा चोटें
कुलदीप और उसके साथियों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। ट्रक में कार घुसते ही सभी एयर बैग खुल गए। इस हादसे में कार में बैठे लोगों को केवल हल्की चोट आई। पीछे से दूसरी कार में टक्कर मारी, इससे कुलदीप और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में कुलदीप की मौत हो गई।