फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: ट्रक का कट लगने से लोडर पलटा, नौ महिलाओं समेत दस लोग घायल

Wed, 12 Jun 2024 05:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में हुए सड़क हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में सैफई की तरफ से आ रहे लोडर में ट्रक ने कट मार दिया। लोडर अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में गिर गया। हादसे में लोडर सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ महिलाएं हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फिरोजबाद जिले के सिरसागंज थाना के नगला नैनसुख सीगेमई गांव के रहने वाले 14 लोग लोडर पर सवार होकर बलरई क्षेत्र के कोकावली के लिए निकले थे।

कोकावली में रिश्तेदार दिलीप कुमार के घर शोकसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बुधवार सुबह आठ बजे लोडर सैफई मोड़ पर पहुंचा, तभी आगरा की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने कट मार दिया। जिससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अखिलेश (50) पत्नी मोहर सिंह, सरिता देवी (52) पत्नी श्यामवीर सिंह, मीना देवी (45) पत्नी मानसिंह, जशोदा देवी (60) पत्नी वेद पाल सिंह, ओमश्री (46) पत्नी लायक सिंह, राम धनी (60) पत्नी मलखान, ब्रजेश देवी (55) पत्नी कोमल सिंह, हरि सिंह (64), शरला देवी (32) पत्नी राहुल, मिथलेश (55) पत्नी मुलायम सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग व राहगीरों ने पलटे लोडर को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भिजवाया। गंभीर घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें